रुद्रप्रयाग: जनपद में शनिवार रात्रि को थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने देर रात जब परकंडी तिराहे पर वाहन संख्या UK13A-3475 सेलेरियो कार को चेक किया तो वाहन में 10 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमे 6 पेटी (288 क्वार्टर) एवं 4 पेटी (96 हाफ) सोलमेट व्हिस्की बरामद हुई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में कुलवीर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम पोखटा, थाना पोखरी, जनपद चमोली और मंगल सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम कोखंडी, पोस्ट आगर, जनपद रुद्रप्रयाग शामिल थे। पुलिस दोनों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करेगी जहां से आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में आरक्षी कुंवर सिंह रावत, आरक्षी सुरेश पुंडीर और आरक्षी अंकित कुमार शामिल थे।