उत्तराखंड में 2022 चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। उत्तराखंड की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बताया कि उनकी पार्टी का चुनावी एजेंडा मुख्य रूप से पलायन, बेरोजगारी, भू कानून जैसे विषयों पर है, जिन्हें लेकर व जनता के बीच पहुंचेंगे।
इस बीच पार्टी द्वारा जानकारी दी गई कि वे अगले हप्ते तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर देंगे। पहली सूची में पार्टी ने अपने कुछ प्रमुख नेताओं का टिकट भी कन्फर्म कर दिया गया है, जिसमें देवप्रयाग विधानसभा से दिवाकर भट्ट, द्वारहाट विधानसभा से पुष्पेश त्रिपाठी, यमकेश्वर विधानसभा से शांति प्रसाद भट्ट, डोईवाला विधानसभा से शिव प्रसाद सेमवाल शामिल हैं, देखिए पूरी लिस्ट