Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग से 57 आवेदन पत्र ऑनलाइन हुए प्राप्त
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग से 57 आवेदन पत्र ऑनलाइन हुए प्राप्त
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रुद्रप्रयाग से 57 आवेदन पत्र ऑनलाइन हुए प्राप्त

July 4, 2024 8:00 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत प्रत्येक शिशु के जन्म पर 11 हजार की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों को चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नंदा गौरा योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बाल विवाह रोकना, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करना, सामाजिक असमानता को दूर करना, कन्या शिशु को परिवार में सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना, संस्थागत प्रसवों को प्रोत्साहित करना, उन्हें उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जनपद में जन्में सभी कन्या शिशु को इसका लाभ अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए सभी अभिलेखों जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास आदि का ठीक प्रकार से परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने इस योजना के तहत विकासखंड वार प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी कन्या शिशु इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। इसके लिए जिन आवेदकों द्वारा आवेदन नहीं किया जा सका है। इसके लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ऐसे लाभार्थियों से पुनः आवेदन प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया है कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 57 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विकासखंड अगस्त्यमुनि से 38 आवेदन-पत्र, जखोली से 10 तथा ऊखीमठ से 09 आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गौरा कन्या धन योजना के अंतर्गत कन्या शिशु जन्म पर 11 हजार की धनराशि, बालिका के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक/डिप्लोमा में प्रवेश एवं अविवाहित होने पर 51 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का लाभ एक परिवार की दो जीवित बालिकाओं को ही दिया जाएगा तथा इसकी मुख्य अर्हताएं कन्या शिशु माता-पिता उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए तथा परिवार की मासिक आय 6 हजार तक होनी चाहिए। जिसकी वैद्यता एक वर्ष ही मान्य होगी।

कन्या शिशु का जन्म सरकारी अस्पताल/निजी अस्पताल/एएनएम सेंटर तथा ग्रामीण क्षेत्र जहां अस्पताल की सुविधा उपलब्ध नहीं है पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा ही प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ माता-पिता का पेन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न की जानी आवश्यक है। नजदीकी सीएससी सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

बैठक में परियोजना निदेशक विमल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल गुसाईं, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अजय कुमार चौधरी, परियोजना अधिकारी बाल विकास अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, ऊखीमठ देवेश्वरी कुंवर, जखोली हिमांशु बडोला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article स्कूटर सवार युवकों पर पहाड़ से गिरा मलवा, एक की मौत, दो गंभीर
Next Article प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी का एक और धमाका “मैत जाणे घड्याळी” गीत यूट्यूब पर हुआ रिलीज़
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate