Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ
Uttarakhand News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रभावशाली पहलों का किया शुभारंभ

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून, 06 अक्टूबर 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार गांधी जयंती के अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पहल की शुरुआत की है. बैंक ने देश भर के समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने के उद्देश्य से एक उल्लेखनीय यात्रा का शुभारंभ किया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए, समाज में सुविधाओं से वंचित लोगों की उन्नति एवं सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिलाओं के उत्थान पर केंद्रित पहलों की एक श्रृंखला आरंभ की है.

बैंक ने इस अवसर पर केवल महिलाओं द्वारा संचालित भारत के पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का शुभारंभ किया. मध्य प्रदेश के मऊगंज (क्षेत्रीय कार्यालय रीवा) तथा आंध्र प्रदेश के पालनाडु (क्षेत्रीय कार्यालय नरसारावपेट) में इन आरसेटी की शुरुआत की गई.
इसके अलावा, अपनी इसी प्रतिबद्धता पर कायम रहते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इन पहलों को भी अपना समर्थन दिया:

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चेन्नई के कैंसर संस्थान में एमआरआई स्कैनर का दान
महिला भारतीय संघ के कैंसर रिलीफ़ फ़ंड द्वारा स्थापित कैंसर संस्थान को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ₹5.30 करोड़ प्रदान किए है. यह दान चेन्नई में क्षेत्रीय केंद्र के लिए एक अत्याधुनिक एमआरआई स्कैनर के अधिग्रहण के लिए किया गया है.
चेन्नई के अड्यार स्थित कैंसर संस्थान डब्ल्यूआईए की निदेशक, डॉ. कल्पना बालकृष्णन ने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार जताया, जिससे इस संस्थान की डायग्नोस्टिक क्षमता बेहतर होगी तथा मरीजों की देखभाल में सुधार होगा.

छावनी जनरल अस्पताल, प्रयागराज
छावनी अस्पताल की कैंसर इकाई को वित्तीय सहायता प्रदान करने एवं सहयोग देने के उद्देश्य से ₹1.72 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई, और इस अवसर पर प्रयागराज के छावनी बोर्ड के सीईओ, मोहम्मद समीर इस्लाम भी उपस्थित रहे.
विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ.

कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, सुश्री ए. मणिमेखलै ने बताया, ” हमने कई सीएसआर पहलों की शुरुआत की है जो सही मायने में गांधीजी के आदर्शों से प्रेरित हैं. हम ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और अपने देश की स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित है, और हम बेहतर, स्वस्थ एवं अधिक शिक्षित भारत को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे.”

उन्होंने बैंक के ऐतिहासिक महत्व पर भी जोर देते हुए बताया, “साल 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मुंबई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय भवन का उद्घाटन किया था. यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है जो गांधीजी के लीडरशिप और उनकी दूरदर्शिता को कायम रखने के हमारे समर्पण को मजबूत बनाता है.”
इसके अलावा, बैंक की ओर से अपनी महिला कर्मचारियों की प्रतिभा और उनके जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए मुंबई में महिला हॉकी मैच का आयोजन भी किया गया. यूनियन बैंक की हॉकी टीम और भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम के बीच इस मैच का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी के अनावरण के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो प्रतिभागियों के बीच एकता और गौरव का प्रतीक है. मैच अपने आप में उत्साह से भरा हुआ था तथा सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया.

इस पहल ने महिलाओं को अपनी एथलेटिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक अवसर प्रदान किया, साथ ही महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा विकास के लिए बैंक की प्रतिबद्धता पर भी बल दिया. समवेशी परिवेश को बढ़ावा देकर और खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करके, बैंक का लक्ष्य आत्मविश्वास को प्रेरित करना तथा कार्यस्थल और बड़े पैमाने पर समुदाय के भीतर लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है.

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article फिक्की ,फ्लो, उत्तराखंड द्वारा आयोजित दो दिवसीय फ्लो बाजार का धूम धाम से समापन
Next Article JAIL विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate