उत्तराखंड में आज एक नया कोरोना मरीज सामने आया है ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक 56 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला नैनीताल की रहने वाली है और 22 अप्रैल से एम्स में भर्ती है। उसे ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत थी, मामला सामने आने से अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। महिला रोगी को आइसोलेट करने के साथ ही महिला के संपर्क में आये लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल में कई कर्मचारियों को भी आइसोलेट किया जायेगा। बता दें कि ऋषिकेश एम्स अस्पताल में यह दूसरा मामला सामने आया है इससे पहले अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 52 हो गई है।
कोरोना के प्रभावित जिलों का हाल टेबल से जानिए-
जिला | कोरोना मामले | ठीक हुए | एक्टिव केस | कुल टेस्ट |
देहरादून | 29 | 15 | 14 | 1823 |
हरिद्वार | 07 | 05 | 02 | 1248 |
नैनीताल | 10 | 07 | 03 | 625 |
उ.सिं.नगर | 04 | 04 | 0 | 959 |
पौड़ी | 01 | 01 | 0 | 91 |
अल्मोड़ा | 01 | 01 | 0 | 87 |
कुल | 52 | 33 | 19 | 5463 |