Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड में आज कोरोना के रिकॉर्ड 4807 केस, 34 की मौत, कोरोना से बचाव की सलाह
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > उत्तराखंड में आज कोरोना के रिकॉर्ड 4807 केस, 34 की मौत, कोरोना से बचाव की सलाह
Uttarakhand Newsदेहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना के रिकॉर्ड 4807 केस, 34 की मौत, कोरोना से बचाव की सलाह

April 21, 2021 6:55 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड में आज कोरोना के रिकॉर्ड 4807 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 134012 हो गई है। आज शाम 5:00 बजे प्राप्त हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4807 पॉजिटिव और 31850 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

देहरादून में 1876, हरिद्वार में 786, नैनीताल में 818, ऊधमसिंह नगर में 602, पौड़ी में 217, टिहरी में 185, रुद्रप्रयाग में 52,  पिथौरागढ़ में 18, उत्तरकाशी में 75, अल्मोड़ा में 99, चमोली में 61, बागेश्वर में 8 और चंपावत में 10 संक्रमित मिले। प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 24893 है। सबसे अधिक एक्टिव मरीज राजधानी देहरादून में हैं, यहाँ 9164 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 

रायपुर स्टेडियम में बनाया गया 450 बेड क्षमता वाला कोविद केयर सेंटर-

देहरादून में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रायपुर स्थित अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस कोविड सेंटर में कोविड- 19 के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। अभी इसकी क्षमता 450 बेड है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यहाँ 500 बेड तत्काल और बढाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने साफ़ साफ़ निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जायेगी और भोजन की व्यवस्था की जाये।

 

उत्तराखंड में 34 मरीजों की मौत-

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। आज 34 कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 1953 हो गया। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।

बचाव ही सुरक्षा-

हर बीमारी के लिए कहा जाता है कि इलाज से बेहतर है सावधानी, ऐसे ही कोरोना से सावधान रहने की सलाह है। सबसे पहले साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना जरूरी है। अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें। या आप चाहें तो एक अल्कोहॉल बेस्ड सैनेटाइज़र भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अगर आप के हाथ पर वायरस मौजूद हुआ भी तो समाप्त हो जाएगा। अपनी आंखों को छूने से बचें, नाक और मुंह पर भी हाथ लगाने से बचें। हम अपने हाथ से कई सतहों को छूते हैं और इस दौरान संभव है कि हमारे हाथ में वायरस चिपक जाए।  अगर हम उसी अवस्था में अपने नाक, मुंह और आंख को छूते हैं तो वायरस के शरीर में प्रवेश की आशंका बढ़ जाती है।

इन नियमों का करें पालन-

हमें कोरोना वायरस से सावधानियां रखने के अलावा घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना है मास्क पहनना है। ताकि दूसरे व्यक्ति से संक्रमण आसानी से आपको या आपसे किसी अन्य तक न पहुँच सके। बहुत सी जगहों पर लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों में ही रहें और जब तक बहुत ज़रूरी ना हो घर से बाहर ना निकलें ताकि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचा जा सके।

खुद की जीवन शैली में भी बदलाव की जरूरत-

कोरोना से बचाव के लिए हमें अपनी जीवन शैली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने होंगे, अपने खान-पान में डाइट का ख्याल रखना होगा, खाने में नमक, मैदा और चीनी का सेवन कम करें करें। नित रोज योग-व्यायाम करें। घर में बिना तड़के वाली सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें। रोजाना 6 से 8 घंटे जरूर सोएं। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोरोना से जुडी खबरों को ज्यादा न देखें। अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ फ़ोन, वीडियो कॉल या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में बने रहें।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, दुकाने 2 बजे तक रहेंगी खुला, राज्य में आने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Next Article उत्तराखंड में विवाह समारोह में अब महज इतने लोग हो सकेंगे शामिल, जिलाधिकारियों को कर्फ्यू का अधिकार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate