उत्तराखंड में आज कोरोना के 104 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3748 हो गया है। एक्टिव केस 754, और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2948 है। शाम सात बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार विभिन्न जिलों में अस्पतालों से 81 कोरोना संक्रमित मुक्त होकर अपने घरों को लौटे। देहरादून में सबसे अधिक 32 और उधमसिंह नगर में 21 लोग संक्रमण मुक्त हुए।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 50 मौते हुई हैं। 33 मरीजों को राज्य से बाहर भेजा गया है। आज देहरादून से 52, हरिद्वार से 05, नैनीताल से 24, चंपावत से 01 पौड़ी से 01, पिथोरागढ़ से 07, ऊधमसिंह नगर 06 और उत्तरकाशी 08 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
देखिए हेल्थ बुलेटिन-
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।