कोरोना महामारी से भारत में अब 15 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सभी राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है हालांकि अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोना मामलों के रफ़्तार अन्य राज्यों के मुकाबले धीमी है। यहां अब तक 42 मामले सामने आये हैं जिसमे एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। बता दें कि पिछले सात दिनों में प्रदेश में 7 मामले आये हैं।
कल हरिद्वार जिले में दो नए मामले आने से हरिद्वार के लोगों की चिंता बढ़ गई है, इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए हरिद्वार और नैनीताल को रेड जोन घोषित कर दिया है। वहीं, देहरादून पहले ही रेड जोन घोषित कर दिया गया था। ऊधमिसंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी ऑरेंज जोन और अन्य सात जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।
उत्तराखंड में कोरोना-
| जिला | पॉजिटिव | ठीक हुए | कुल टेस्ट |
|---|---|---|---|
| देहरादून | 20 | 8 | 1103 |
| हरिद्वार | 07 | 0 | 795 |
| नैनीताल | 09 | 0 | 480 |
| उ.सिं. नगर | 04 | 0 | 361 |
| पौड़ी | 01 | 1 | 81 |
| अल्मोड़ा | 01 | 0 | 54 |
| रुद्रप्रयाग | 00 | 0 | 14 |
| चमोली | 00 | 0 | 16 |
| पिथौरागढ़ | 00 | 0 | 18 |
| चम्पावत | 00 | 0 | 26 |
| बागेश्वर | 00 | 0 | 12 |
| उत्तरकाशी | 00 | 0 | 121 |
| कुल (Total) | 42 | 09 | 3158 |


