उत्तराखंड में आज रिकॉर्ड 2757 मामले सामने आये हैं। वहीं, एक दिन में सवार्धिक 37 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 121403 पहुँच गई। प्रदेश में कुल 1856 मरीजों की कोरोना से जान गई है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 15386 है। प्रदेश भर में कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाई गई है आज करीब 50 हजार सैंपल्स की रिपोर्ट्स प्राप्त हुई है, जिसमे से 2757 पॉजिटिव मिले। साथ ही 37 मरीजों की मौत का दुखद रिकॉर्ड भी बना, इससे पहले 30 सितंबर और 13 अक्तूबर को सर्वाधिक 20- 20 मौत हुई थी। आज कुल 802 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। बता दें क़ि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रदेश में रविवार को कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहेगी।
उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण अभियान लगातार जारी है आज प्रदेश में 606 केंद्रों पर 40 हजार 309 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। साथ ही अभी तक कुल 232177 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।