Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: यूपीसीएल ने जीता उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का खिताब
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > यूपीसीएल ने जीता उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का खिताब
Uttarakhand News

यूपीसीएल ने जीता उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का खिताब

October 20, 2024 10:30 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून, 20 अक्टूबर 2024:

उत्तराखंड में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भव्यता से हुआ। इस अनोखे टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस टूर्नामेंट के प्रथम संस्करण का विजेता रहा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), जिन्होंने “थोड़ा कम, तेल, चीनी और नमक” थीम पर आधारित मैच खेला। यूपीसीएल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सीएमओ किंग्स 11 को 28 रनों से हराया, जो “शिशु स्वास्थ्य- ओ.आर.एस. का घोल पिलाओ, डायरिया को दूर भगाओ” थीम के अंतर्गत मैच खेल रहे थे।

यूपीसीएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 7 विकेट के नुकसान में 172 रन बनाए। जवाब में सीएमओ किंग्स 11 की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 144 रन ही बना पाए। फाइनल मुकाबले में संजय जोशी ने 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुभम भंडारी को 198 रन बनाने हेतु सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, संजय जोशी द्वारा सर्वाधिक 10 विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज से पुरस्कृत किया गया। टीम एन.एच.एम. को पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुकरणीय व्यवहार हेतु फेयर प्ले अवार्ड से नवाजा गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि, श्री सुरेश भट्ट, माननीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद, उत्तराखंड, ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा, “स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज के समय की मांग है, और इस टूर्नामेंट ने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का एक अनूठा तरीका प्रस्तुत किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना संभव है। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को उनके प्रयासों के लिए सराहा साथ ही श्री भट्ट द्वारा प्रदेश भर में तंबाकू मुक्त अभियान की शुरुआत भी की गई।

“उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट ने इस वर्ष स्वास्थ्य जागरूकता के नए आयाम स्थापित किए, जहां आर.जे. काव्य ने अपनी अनोखी शैली में टूर्नामेंट की जानकारी दी और इसे लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आर.जे. काव्य के जोशीले अंदाज ने टूर्नामेंट को और भी खास बना दिया, जिससे लोगों में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी।

टूर्नामेंट में विभिन्न स्वास्थ्य थीम्स पर आधारित मैचों ने प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच बड़ी जागरूकता पैदा की, जिसमें स्वस्थ आहार, शिशु स्वास्थ्य, और जीवनशैली रोगों से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाया गया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग के प्रथम संस्करण में आठ प्रतिभागी विभाग शामिल थी। जिन्में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)- संपूर्ण टीकाकरण, सिडकुल- तंबाकू नियंत्रण, आयकर विभाग- क्षय उन्मूलन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग- मातृत्व स्वास्थ्य, यूपीसीएल- गैर संचारी रोग, पोस्ट ऑफिस- जल जनित रोग, पीडब्ल्यूडी- मानसिक स्वास्थ्य, सीएमओ, देहरादून- शिशु स्वास्थ्य थीम पर मैच खेल रही थी।

उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग ने इस बात को रेखांकित किया कि खेल के माध्यम से भी स्वास्थ्य संबंधित संदेशों को प्रभावी रूप से फैलाया जा सकता है।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate