Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया
Uttarakhand News

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति ने अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून- 05 अप्रैल 2022- उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 5 अप्रैल 2020 को उत्तराखंड बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी की वजह से उत्तराखंड के हजारों युवां बेरोजगार हो गए थे, वहीं दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में काम कर रहे हैं उत्तराखंड के लोगों को भी महीनों अपने घर में बैठना पड़ा था।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड बचाओ आंदोलन की नींव रखी गई थी। कुछ ही समय में यह आंदोलन एक व्यापक स्वरूप में सामने आया, जिसमे समिति के लोगों ने हजारों लोगों को अपने वेबीनार और मीटिंग के माध्यम से संपर्क साधकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के कार्यों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भी सराहा गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने 16 अक्टूबर 2021 को देहरादून में समिति का उद्घाटन किया एवं उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के स्मारिका का विमोचन किया।

आज 5 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में समिति के सदस्यों द्वारा मनाया गया जिसमें मुख्य रुप से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के किसान, पशुपालक, मछली पालक, अचार-मसाले एवं कढ़ाई-बुनाई करने वाले ग्रामीण महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति के महासचिव जगदीश भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा “ समिति के पास कई ऐसे योजनां है जिसके माध्यम से उत्तराखंड को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे ले जा सकते हैं, कई ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है जिसके माध्यम से हम उत्तराखंड के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ सकते हैं एवं उनका जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड के लोगों से निवेदन करता हूं कि यदि आप उत्तराखंड के विकास और समृद्धि को देखना चाहते हैं तो समिति से जुड़े एवं अपना योगदान दें। साथ ही साथ सहकारिता और स्वरोजगार से संबधित आपके मन में कोई सुझाव हो तो उसे भी आप समिति के लोगों से साझा कर सकते हैं, हम उन पर विचार करेंगे और सुझाव अगर अच्छा हुआ तो हम उसे धरातल पर लागू भी करेंगे।

उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति उत्तराखंड में स्टार्टअप एवं उद्यमियों को मदद करने के लिए ’द फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड एंटरप्रेन्योर’ का भी गठन किया है जिसके माध्यम से प्रदेश में छोटे-छोटे स्टार्टअप और उद्यमियों को आर्थिक रूप से मदद करेगी एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देगी।

जगदीश भट्ट ने कहा कि हम ’न्यूजेन आईटी’ जो एक आईटी सेवा कंपनी है उस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक कंप्यूटर लैब का निर्माण करना चाहते हैं जिससे उत्तराखंड के छात्रों को आधुनिक सुविधा से लैस एक कंप्यूटर लैब मिले जहां पर उन्हें कंप्यूटर विज्ञान सीखने और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र मे कौशल विकास में उन्नत होने का मौका मिले एवं छात्र छात्राओं के सामने यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद रोजगार और स्वरोजगार के लिए एक बेहतर विकल्प मौजूद हो।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति हमेशा नए विचारों को प्रोत्साहित करती है एवं उनको धरातल पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड जन विकास सहकारी समिति की ओर से श्री दिग्विजय भंडारी, श्री रमेश शर्मा, चंदन सिंह अधिकारी, श्री तारा दत्त भट्ट, मोहन ढौंडियाल, भूपेंद्र खत्री, तारा दत्त शर्मा, गिरजा किशोर पांडे, श्री बसंत पांडे, श्री शेखरानंद भट्ट, श्री महेश भट्ट एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की
Next Article जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से विशेष आग्रह किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate