कोरोना के संक्रमण में एक पूरे देश में लॉकडाउन है। हर राज्य की पुलिस कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करवा रही हैं। लेकिन उत्तराखंड पुलिस काफी सहज और संयम के साथ कार्य करते दिख रही है वहीं ऐसे समय में गरीब बेसहारा लोगों को खाना खिलाकर मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। हालांकि पुलिस ने उद्दंड मचाने वालों पर काफी सख्ती दिखाई और लाठियां भी भांजी। क्या करें कानून व्यवस्था को भी बनाये रखना है कुछ लोग मानते ही नहीं हैं, कुछ लोग हाथ जोड़कर मान रहे थे तो वो भी किया।
उत्तराखंड पुलिस ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें भूखे लोगों के लिए भोजन का प्रबंध करते हुए देखा जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विट्टर अकाउंट से ट्वीट में लिखा है- “घबराओ मत उत्तराखंड पुलिस हैं ना। लॉकडाउन के दौरान असहायों एवं बेसहारा लोगों को हरिद्वार IRB के जवानों द्वारा सामूहिक किचन लगाकर खाना खिलाया जा रहा है।” वहीं, सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में भी पुलिस ने बेसहारा लोगों को भोजन कराया।
कर्तव्य पालन और सेवा धर्म दोनों एक साथ
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में #UttarakhandPolice के जवान द्वारा लाॅकडाउन ड्यूटी के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों के लिए पुलिस मैस से खाने की व्यवस्था की गयी।#SaluteToKhaki #IndiaFightsCorona #21daylockdown pic.twitter.com/v54bfmGYQx
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) March 25, 2020
इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान भी चला रही है। पुलिस हर बार लोगों को बता रही है कि कोरोना से बचने का सबसे आसान उपाय सोशल डिस्टेंस है। हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने आये लोगों को एक मीटर फासले पर व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया। और सन्देश को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, सोशल डिस्टेंस अपनाएं, कोरोना वायरस को भगाएं।
“कुछ दूरी है जरूरी”#CoronaVirus से बचने का सबसे आसान उपाय सोशल डिस्टेंस है। हरिद्वार में #UttarakhandPolice के जवानों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने आये लोगों को एक मीटर फासले पर व्यवस्थित तरीके से किया खड़ा। सोशल डिस्टेंस अपनाएं, कोरोना वायरस को भगाएं।#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/qCVmh0yNB0
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) March 25, 2020
इतना ही नहीं पुलिस घर-घर जाकर इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने में जुटी है, नेहरूकालोनी में एक बुजुर्ग महिला ने कॉल एवं मैसेज कर अपनी BP की दवा अनिवार्य रूप से चाहने हेतु पुलिस ने निवेदन किया था। जिस पर SI दिलवर सिंह नेगी ने उक्त महिला के घर जाकर पर्चे लिए और उनके घर पर लाकर दवा दी। उत्तराखंड पुलिस ने इसका वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है-
बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बनी #UttarakhandPolice घर पर लाकर दी दवा#Dehradun नेहरूकालोनी में एक बुजुर्ग महिला ने कॉल एवं मैसेज कर अपनी BP की दवा अनिवार्य रूप से चाहने हेतु निवेदन किया। जिस पर SI #दिलवर_सिंह_नेगी उनके घर गए, पर्चे लिए और उनके घर पर लाकर दवा दी।#SaluteToKhaki pic.twitter.com/WOZiIgLLYM
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) March 25, 2020
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस कई लोग जो लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे उनसे सख्ती से निपट रही है, हालांकि डीजी लो/आर्डर सर अशोक कुमार जी ने भी पुलिस के जवानों को लॉकडाउन में लोगों के प्रति हैल्पिंग और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा है। उन्होंने साफ़ शब्दों में जवानों से अपील करते हुए कहा कि हमें पुलिस ज्यादती की शिकायतें नहीं आने देनी हैं। हमें संयम और सतर्कता को नहीं खोना है। हमारी छवि सकारात्मक होनी चाहिए क्योंकि ये सब हम जनता के लिए ही कर रहे हैं।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये गए कार्यों की देशभर में तारीफ हो रही है, उत्तराखंड पुलिस न सिर्फ जागरुकता के लिए बल्कि लोगों की हर संभव मदद करने के लिए हर वक्त तैयार है, इसी कारण उत्तराखंड पुलिस को ‘मित्र पुलिस’ भी कहा जाता है। इस गंभीर संकट में हमें भी पुलिस का सहयोग करना है। जितना हो सके घर में ही रहना है।
')}