उत्तराखण्ड पुलिस को अपने सरल एवं सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता है। मित्र पुलिस आपकी सुरक्षा के साथ आपकी मदद के लिए हर वक्त तैयार है। लॉकडाउन में कुछ लोग फंसे हैं, उसमे उत्तराखंड में कुछ विदेशी भी हैं। कुछ दिन पहले ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र की गंगा घाटी में गुफा में छुपे छह विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में रह रहे छह विदेशी नागरिकों के पैसे खत्म हो गए तो वे एक गुफा में रहने चले गए। #UttarakhandPolice ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उनके रहने और उनके खाने की उचित व्यवस्था की। इस सहायता से सभी विदेशी नागरिक काफी खुश हैं।#HumanityFirst pic.twitter.com/hL1bt6sXCd
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) April 22, 2020
दरअसल, मुनिकीरेती क्षेत्र में किसी होटल में रह रहे इन विदेशियों के पास पैसे खत्म हो गए थे इसके चलते वो सभी होटल छोड़कर एक गुफा में रहने लगे थे। इन विदेशियों में दो महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर मेडिकल जाँच कर कोरेन्टाइन किया था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने लॉकडाउन की मजबूरी को देखते हुए, इन विदेशियों के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था की और उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।
यह हमारे मेहमान हैं और मेहमानों को हमारी सनातन संस्कृति में भगवान मानते हैं…
Thank You @uttarakhandcops
— अंकित कुमार भारतीय (@AnkitChauhan_1) April 22, 2020
उत्तराखंड पुलिस द्वारा मिली इस सहायता से सभी विदेशी खुश हैं। वहीं, उत्तराखंड पुलिस के इस कार्य की लोगों ने जमकर सराहना की है। इस संकट की घड़ी में सबसे पहले मानवता को जगह दी जानी चाहिए।
इस आपदा और दुख की घड़ी में, उत्तराखंड पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है।
Thank you UK police🙏
— अभिषेक सिंह राणा (@Abhishe36795911) April 23, 2020
एक यूजर्स ने लिखा-“यह हमारे मेहमान हैं और मेहमानों को हमारी सनातन संस्कृति में भगवान मानते हैं” वहीं एक अन्य ने लिखा-“इस आपदा और दुख की घड़ी में, उत्तराखंड पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। थैंक्यू उत्तराखंड पुलिस।” एक और कृष्ण कनियाल नाम के यूजर्स ने लिखा-“अतिथि देवो भवः धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस इस भाव को ज़िंदा रखने के लिए।
अतिथि देवो भवः
धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस इस भाव को ज़िंदा रखने के लिए।
— Krishna Kanyal (@KrishnaKanyal12) April 22, 2020