उत्तराखंड शासन ने 4 आईएएस और 7 PCS के तबादले आदेश जारी किये हैं। आईएएस आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है। आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर की जिम्मेदारी और सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
PCS अघिकारियों की बात करें तो सरकार ने महाप्रबंधक KMVN पंकज उपाध्याय का भी तबादला कर दिया है उनको अब अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। Pcs अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन के जिम्मेदारी, अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया, चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया, विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।
उत्तराखंड : 4 आईएएस और 7 PCS के तबादले, देखिए लिस्ट

Leave a Comment
Leave a Comment