देहरादून : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस सीजन के पहले एपिसोड में उत्तराखंड की बेटी ने साढ़े 12 लाख की रकम जीती है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 13वां सीजन टेलीविजन पर 23 अगस्त को रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। इस शो के पहले एपिसोड में उत्तराखंड की बेटी महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हाट सीट पर बैठी नजर आएँगी।
मूल रूप से नैनीताल जनपद के रामनगर की रहने वाली नेहा बाठला जोशी जो कि वर्तमान में चम्पावत जिले में एक पशु चिकित्सक के रूप में तैनात हैं ने शो के पहले ही एपिसोड में लखपति बनकर शो की पहली विजेता बनी हैं। हालांकि इस कार्यक्रम का प्रसारण अभी नहीं हुआ है, इसका प्रसारण आप 23 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे से देख पाएंगे।
अपने ज्ञान का परिचय देते हुए नेहा इस एपिसोड में अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके गृह जनपद एवं कर्मभूमि सहित समूचे में खुशी की लहर है। नेहा के शो में साढ़े 12 लाख की पुरस्कार राशि जितने पर सोशल मीडिया में अभी से बधाई देने वालों का ताँता लग गया है।
Yeh saal sawaal aur jawaab ke iss manch par hone wala hai kuch naya aur anokha. Fastest Fingers First ne liya hai Triple Test ka twist!! Kaise? Jaanne ke liye dekhiye #KaunBanegaCrorepati, 23rd Aug se, Mon-Fri, raat 9 baje, sirf Sony par.#KBC13 #JawaabAapHiHo pic.twitter.com/TV6EDguuec
— sonytv (@SonyTV) August 19, 2021