टिहरी की बेटी प्रियंका डंगवाल ने केरल आईआईटी टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया है। दीक्षांत समारोह में इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया। दरअसल, 21 जुलाई 2023 को IIT केरल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इसरो के प्रमुख डॉ सोमनाथ शामिल हुए। इस IIT में मूलरूप से सिराई (थौलधार ब्लॉक) टिहरी गढ़वाल की होनहार बेटी प्रियंका डंगवाल आईआईटी केरल से बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की गोल्ड मेडल रही। उन्हें इसरो के प्रमुख डॉ सोमनाथ की गरिमामय उपस्थित में IIT के निदेशक ने बीटेक की डिग्री दी।
प्रियंका का चयन आईआईटी मद्रास में एम टेक के लिए हो गया है। प्रियंका की उपलब्धि से पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है बता दें कि प्रियंका की प्रारंभिक पढ़ाई दून ब्लॉसम स्कूल देहरादून से हुई है। उन्होंने हाईस्कूल में 98.5% लाकर टॉप किया था, जबकि इंटरमिडीएट में 98 परसेंटेज पाए। 4 साल पहले उनका यचयन IIT केरल के लिए हो गया था। प्रियंका के पिता रमेश डंगवाल, चंबा ब्लॉक के पसनी गाँव में अध्यापक हैं, जबकि माता ऊषा डंगवाल डालनवाला सरकारी स्कूल देहरादून में अध्यापिका है। उनकी दो बेटियां और हैं। वह भी पंतनगर से दीक्षित हो रही है।