देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी सड़क दुर्घटना में घायल मीनाक्षी के स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी प्राप्त की।
धाविका गरिमा जोशी के ईलाज के लिए सरकार ने उठाया 13 लाख 10 हजार रु का खर्चा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मीनाक्षी के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीनाक्षी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मीनाक्षी के उपचार हेतु हरसंभव सहयोग तथा सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अस्पताल में उपचार करवा रहे डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता से भी मुलाकात की। ')}