रुद्रप्रयाग – गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत एक बोलेरो वाहन ग्राम उछोला मोटर मार्ग पर सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी पर थाना गुप्तकाशी पुलिस बल आपदा उपकरणों सहित घटनास्थल पहुंचे एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। बचाव कार्य के दौरान पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्घटनाग्रस्त हुए बुलेरो वाहन संख्या यूके UK 13TA 0386 में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे-
1. सुनील पुत्र वसुदेव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छोला थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग (वाहन चालक)
2. दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी जनपद रुद्रप्रयाग
3. जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम उछोला थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग बैठे थे।
वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गिर गया था जिनमें से सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उपरोक्त की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।
जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है।