चमोली के देवाल विकासखण्ड के खेता मोटरमार्ग पर तलौर के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में 2 व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल मे उपचार के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिन्हे एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है।
घायलों के नाम- सुरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह(36 वर्ष), चालक पवन पुत्र रतन राम(30 वर्ष), नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह(30 वर्ष), सभी निवासी कंडेइ, गजेंद्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह(लगभग 30 वर्ष) निवासी तलौर, देवीदत्त पुत्र शान्ति बल्लब (27 वर्ष) निवासी बमणबेरा।
उधर, जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं। रैणी क्षेत्र में 12 गांव को जोड़ने वाला पुल आपदा में बह गया था। अब आर्मी के जवानों ने यहां एक वैकल्पिक पुल बना दिया है, जिससे लोग रैणी गांव तक आसानी से जा पा रहे हैं।