Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: विजय हजारे में उत्तराखंड के करनवीर का धमाका, ठोका दोहरा शतक, सिक्किम को जीत के लिए 367 रन की दरकार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Cricket Uttarakhand > विजय हजारे में उत्तराखंड के करनवीर का धमाका, ठोका दोहरा शतक, सिक्किम को जीत के लिए 367 रन की दरकार
Cricket UttarakhandUttarakhand News

विजय हजारे में उत्तराखंड के करनवीर का धमाका, ठोका दोहरा शतक, सिक्किम को जीत के लिए 367 रन की दरकार

June 5, 2020 3:38 pm
Share
3 Min Read
vijay hazare
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

विजय हजारे टूर्नामेंट में उत्तराखंड टीम का शानदार प्रदशर्न जारी है। आज टीम उत्तराखंड सिक्किम से मुकाबला कर रही है, गुजरात के गोकुल भाई सोमाभाई पटेल स्टेडियम नांदेड़ में यह मैच खेला जा रहा है। सिक्किम ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बेटिंग करने के लिए बुलाया।

उत्तराखंड ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट पर 366 रन का विशाल स्कोर बना दिया है। सलामी बल्लेबाज करनवीर और विनीत सक्सेना ने पहले विकेट के 296 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। विजय हजारे ट्राफी के इतिहास में यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। उत्तराखंड का पहला विकेट 43 वें ओवर में विनीत सक्सेना के रूप में गिरा। विनीत 100 रन बनाकर आउट हो गए।

करनवीर कौशल का शानदार दोहरा शतक-

करनवीर ने शानदार दोहरा शतक ठोका। वो 202 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 135 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और 9 छक्के लगाए। टूर्नामेंट में करनवीर का यह पहला दोहरा शतक है, जबकि इस टूर्नामेंट में यह उनका तीसरा शतक है। अब तक खेले गए सभी मैचों में करनवीर 476 रन बनाकर उत्तराखंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस टूर्नामेंट में रन सबसे जादा रन बनाने के मामले दुसरे स्थान पर हैं पुनीत बिष्ट 488 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे जादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वो विजय हजारे में सबसे जादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज था। रहाणे ने मुंबई की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ साल 2017-18 में 187 रन की पारी खेली थी।

करनवीर के अलावा सलामी बल्लेबाज विनीत सक्सेना ने भी शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी 100 रन की पारी में 133 गेंदों का सामना किया उनकी इस संयम भरी पारी में 4 चौके सामिल हैं। सौरभ चौहान 26 रन और विजय जेठी 18 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय हजारे में उत्तराखंड का यह सबसे बड़ा स्कोर है इससे पहले उत्तराखंड की टीम ने मिजोरम के खिलाफ 321 रन बनाये थे।

पहली बार घरेलु मैंचों में उत्तराखंड टीम को मिला है, बता दें कि अपना पहला मैच बिहार के हाथों हार चुकी उत्तराखंड की टीम लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी है। सिक्किम के साथ उत्तराखंड की एक और जीत पक्की लग रही है। दुसरे स्थान के लिए पांडिचेरी के साथ उत्तराखंड का कड़ा मुकाबला है लेकिन उत्तराखंड ये मैच जीत जाता है तो वह इस स्थान पर फिर से काबिज हो जाएगा। प्लेट ग्रुप में बिहार सबसे आगे है।
')}

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article vijay hazare uttarakhand LIVE CRICKET: विजय हजारे में उत्तराखंड की गजब की शुरुआत, पहले विकेट के लिए रिकोर्ड़तोड़ साझेदारी
Next Article roop durgapal एक साल बाद टीवी पर लौटी ‘बालिका वधू’ फेम रूप दुर्गापाल, नए किरदार में आएंगी नजर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate