पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में गुलदार और जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं आज पौडी गढ़वाल के विकास खण्ड एकेश्वर में ग्राम इसोटी में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, महिला ने बमुश्किल दरांती से गुलदार पर वार कर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, इसोटी गांव की सावित्री देवी उम्र 51 वर्ष आज सुबह करीब नौ बजे घास लेने गयी थी। अचानक ही आदमखोर गुलदार ने उन पर हमाला कर दिया सावित्री ने अपने बचाव मे लोहे की दंराती से गुलदार पर वार किये जिसके बाद गुलदार भाग गया, लेकिन उसने सावित्री देवी के हाथ और पाँव पर दांत मार कर जख्मी कर दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने 108 की मदद से महिला को अस्पताल भेजा है। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान अर्जुन इष्टवाल ने बताया कि महिला के हाथ में हथियार होने से उसकी जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो गया था गांव में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं इसलिए हम शासन-प्रशासन से गुलदार को जल्द से जल्द निष्क्रीय करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कार्यवाही नहीं करती तो वे धरना देने व आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।