राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया और महिला आयोग की स्थिति से अवगत कराया।
बता दें कि हाल ही में भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति शाह को राज्य सरकार ने महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था, अपना पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार करते हुए कहा कि मेरे द्वारा महिला अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया जायेगा। आज महिला हिंसा/उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गई हैं। महिलाएं आज भी शिक्षा के अभाव में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। इसके लिए पिछड़े/ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ाने के प्रयास भी मेरे द्वारा किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि गरीबी, पिछड़ापन और गरीबी के कारण महिलाएं अपनी उम्र में अधिक की दिखाई देने लगती हैं। यह एक तरह का कुपोषण है जिसके चलते महिलाएं असमय काल का ग्रास बनती जा रही हैं। सरकार ने इस कुपोषण से निपटने के लिए कई योजनाएं बनाई है लेकिन वो योजनाएं जरूरतमंद महिलाओं तक नहीं पहुँच पाती हैं, जब महिलाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होगा तभी वो पुरुष समाज के सामने अपनी बात प्रखरता से रख पायेगी। मेरे द्वारा महिलाओं के खिलाफ अफराध कम करने के लिए योजनाएं बनाई जाएँगी। ताकि वह मजबूती से आगे बढ़ पाएं।