Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एम्स में गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए आयोजित होंगी कार्यशालाएं
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > एम्स में गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए आयोजित होंगी कार्यशालाएं
Uttarakhand News

एम्स में गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए आयोजित होंगी कार्यशालाएं

July 24, 2025 8:42 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

एम्स ऋषिकेश में अब नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए नियमित स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए बुद्धवार को संस्थान के नर्सिंग विभाग ने ’सतत नर्सिंग शिक्षा’ ( सी.एन.ई. ) की शुरूआत की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान के नर्सिंग अधिकारी नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों और तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

रोगी देखभाल के क्षेत्र में नर्सिंग अधिकारियों को एम्स अब समय-समय पर कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षित करेगा। इस दिशा में काॅन्टिन्यूअस नर्सिंग एजुकेशन (सी.एन.ई.) की शुरूआत करते हुए संस्थान ने नर्सिंग अधिकारियों के लिए वृहद कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने कहा कि सतत नर्सिंग शिक्षा कार्यक्रम (सीएनई) नर्सिंग प्रोफेशन को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से नर्सिंग अधिकारी अपने ज्ञान और कौशल को बेहतर बनाकर रोगियों को और अच्छी देखभाल प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत समय-समय पर कार्यशालाओं और सम्मेलनों के आयोजन के साथ ही ऑनलाईन पाठ्यक्रमों का सुझाव दिया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 सत्या श्री ने सीएनई को नर्सिंग अधिकारियों के लिए बहुलाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से नर्सिंग स्टाफ को अपनी स्किल्स विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा। जिससे रोगी देखभाल प्रणाली भी मजबूत होगी। डीन रिसर्च प्रोफेसर शैलेन्द्र हांडू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

मुख्य नर्सिंग अधिकारी डाॅ0 अनिता रानी कंसल ने सी.एन.ई के नियमित आयोजनों के माध्यम से नर्सिंग अधिकारियों को एविडेन्स बेस्ड प्रैक्टिस के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ’सतत नर्सिंग शिक्षा’ (सीएनई) से नर्सिंग सेवा की गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने बताया कि सीएनई भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त कार्यक्रम है और इसके संचालन से व्यापक गुणवत्तापरक रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, दृष्टिकोण और कौशल को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नर्सिंग अधिकारियों को अपना लाइसेंस रिन्यू करवाते समय भी इसकी आवश्यकता होती है। सी.एन.ई. के पहले दिन बाल चिकित्सा के क्षेत्र में बाल चिकित्सा वेंटिलेशन और श्वसन सहायता विषय पर अलग-अलग चरणों में विभिन्न नवीनतम और व्यवहारिक जानकारियां दी गयीं।

सी.एन.ई. को सफल बनाने में सीएनई सेल के काॅर्डिनेटर और डीएनएस जीनू जैकब, अरूण रवि, आयोजन सचिव डीएनएस श्रीकांत देसाई सहित एएनएस हेमन्त कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिन्सिपल प्रो0 स्मृति अरोड़ा, डीएमएस डाॅ0 रवि कुमार सहित सभी डीएनएस, एएनएस और एसएनओ आदि मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article देहरादून के चकराता, कालसी व विकास नगर में 78.49 फीसदी हुआ मतदान
Next Article प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ अन्तर्गत ब्लॉक चकराता, कालसी, विकासनगर के सभी सरकारी विद्यालय हुए फर्नीचयरयुक्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate