Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ज़ूनो ने मानसिक सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > ज़ूनो ने मानसिक सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की
Uttarakhand News

ज़ूनो ने मानसिक सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की

May 29, 2025 4:14 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस नए जमाने की डिजिटल बीमा कंपनी है, जिसने आज दिल को छू लेने वाले ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की है, जो हमें एक छोटी सी पहल की ताकत की याद दिलाता है-खासकर आज की भागदौड़ भरी, अत्यधिक-डिजिटल दुनिया में, जहाँ गहरे रिश्ते अक्सर पीछे छूट जाते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के उपलक्ष्य में शुरू किया गया ये कैंपेन लोगों को कुछ पल ठहरने, रिश्तों में जुड़ाव में नयापन लाने और बस एक प्रभावशाली शब्द, ‘Hi’ कहकर अपने आसपास के लोगों का हाल-चाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करता है।

जब ज़िंदगी स्क्रॉल और स्वाइप की रफ्तार से आगे बढ़ रही हो, तो अक्सर सच्चे रिश्ते पीछे छूट सकते हैं और अनकहे दुख नज़रअंदाज़ हो जाते हैं। हम संदेशों को बिना पढ़े छोड़ ही देते हैं, हाल-चाल पूछने के मौके गंवा देते हैं, या जो लोग हमारे जीवन में मायने रखते हैं हम उनसे दोबारा संपर्क करना भूल जाते हैं।

कभी-कभी, हम हर दिन जिन लोगों के पास से गुज़रते हैं, वे बड़ी खामोशी से मुश्किलों का सामना कर रहे होते हैं। “Say Hi” कैंपेन बेहद सरल लेकिन गहरे विचारों पर आधारित है: कि किसी से जुड़ना-सिर्फ ‘Hi’ कहकर भी-व्यक्ति के ठीक होने, उसे दिलासा देने या कारगर बातचीत शुरू करने का रास्ता खोल सकता है।

हर स्क्रीन या खामोशी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो अपनी बातों को सुने और देखे जाने की आस लगाए बैठा हो। ज़ूनो का ये नया कैंपेन, ‘Say Hi’ हमें याद दिलाता है कि एक छोटी सी पहल भी बड़ा बदलाव ला सकती है।

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस के वाइस प्रेसिडेंट एवं मार्केटिंग प्रमुख, केतन मनकीकर ने कहा, “ज़ूनो में ‘इज़ी, ब्रीज़ी, श्योरली’ सिर्फ़ ब्रांड की ओर से किया गया वादा नहीं है, बल्कि हमारे लिए यह जीने का तरीका है। हम सिर्फ़ बीमा के ज़रिए ही नहीं, बल्कि सच्चे, इंसानी रिश्तों को बढ़ावा देकर ज़िंदगी को थोड़ा आसान बनाने के लिए हर पल आपके साथ हैं।

हमारे ब्रांड का सिग्नेचर आउटरीच सिंबल जुड़ाव को दर्शाता है, और ये कैंपेन हमारी उसी सोच को साकार करता है। दावों की प्रक्रिया को सरल बनाने से लेकर लोगों तक पहुँचने तक, ज़ूनो मुश्किल चीज़ों को थोड़ा आसान बनाने के इरादे पर अटल है, जिसमें मानसिक सेहत के बारे में बात करना भी शामिल है।

ये कैंपेन रोज़मर्रा की उन परिस्थितियों को दर्शाता है, जहाँ ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों, पुराने दोस्तों और यहाँ तक कि परिवारों के भीतर भी रिश्तों में धीरे-धीरे दूरी आ जाती है, जिसे थंब-स्टॉपर वीडियो और रील्स के ज़रिए दिखाया गया है। लोगों का ध्यान खींचने और उन्हें सोचने पर मजबूर करने के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर इस कैंपेन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसके अलावा, ज़ूनो इंस्टाग्राम पर एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के साथ परस्पर बातचीत पर आधारित AMA (मुझसे कुछ भी पूछें) सत्र की मेजबानी कर रहा है, और यूजर्स इस दौरान कमेंट या DMs के ज़रिए अपने सवाल पूछ सकते हैं। यह पहल के समापन के रूप में, विशेषज्ञ ब्रांड के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो संदेश के ज़रिए इन सवालों के जवाब देंगे।

‘Say Hi’ कैंपेन का उद्देश्य सच्ची बातचीत को बढ़ावा देना और लोगों में हमदर्दी की भावना जगाना है, क्योंकि कभी-कभी तो बस सामने वाले को ‘Hi’ ही काफी होता है।

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा
चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article राज्य के विकास, सेवाओं और बुनियादी ढांचे के लिए राजस्व प्राप्ति जरूरी…
Next Article मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मसूरी में आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं में सुधार के सम्बन्ध में बैठक ली
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
Uttarakhand News
January 13, 2026
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
Uttarakhand News
December 27, 2025
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
Uttarakhand News
December 25, 2025
देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित
Uttarakhand News
December 24, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य

December 19, 2025
Uttarakhand News

भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

December 19, 2025
रुद्रप्रयाग

भालू के हमले में महिला हुई घायल

December 18, 2025
देहरादून

ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित

December 15, 2025
Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Uttarakhand News

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

December 15, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate