Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ऋषिकेश आकर विवाह करना ईश्वरीय वरदान से कम नहीं-रूस्लान और वेलोवाइवा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > ऋषिकेश आकर विवाह करना ईश्वरीय वरदान से कम नहीं-रूस्लान और वेलोवाइवा
Uttarakhand Newsदेहरादून

ऋषिकेश आकर विवाह करना ईश्वरीय वरदान से कम नहीं-रूस्लान और वेलोवाइवा

June 5, 2020 3:33 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

परमार्थ गंगा तट पर सादगी, दिव्यता और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ रूस के सोची शहर से आया रशियन जोड़ विवाह सूत्र में बंधा। इस पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता और ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलांयस के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने वर रूस्लान और वधु वेलोवाइवा को सुखी-समृद्ध जीवन का आशीर्वाद स्वरूप पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा दिया तथा दोनों को एक ही माला पहनाकर दो शरीर एक प्राण की तरह जीने का संदेश दिया।

विवाह हेतु रूस से ऋषिकेश, परमार्थ गंगा तट पर इस जोड़े को भारतीय संस्कृति और संस्कारों की महिमा खींच लायी। भौतिकता से दूर आध्यात्मिक वातावरण में वेद मंत्रों के साथ रूस्लान और वेलोवाइवा के सात फेरे लेकर रूस की संस्कृति के साथ भारत की संस्कृति; गंगा की संस्कृति को भी आत्मसात किया। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन आशीर्वाद से परमार्थ गुरूकुल के आचार्यो एवं ऋषिकुमारों ने विवाह सम्पन्न किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि ’’पूरी दुनिया मंे हिन्दू धर्म के अनुयायियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक और पांरम्परिक उत्सव मनाये जाते है, उन सब में विवाह का उत्सव प्रमुख होता है। विवाह में केवल दो दिलों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल होता है परन्तु आज माँ गंगा के तट पर दुनिया के दो देशों की संस्कृतियों का मिलन हो रहा है यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब लोग गोवा के तट को छोड़कर गंगा के तट पर आ रहे है।

उन्होने कहा कि जीवन की शुरूआत गंगा तट से शुरू हो तो जीवन भी गंगा सागर बन जाता है। गंगा तट अनेक संस्कृतियों का संगम है चाहे विवाह हो; वर्षगांठ हो या अन्य कोई उत्सव लोग शान्ति की तलाश में गंगा तट पर आने लगे है इससे हमारी संस्कृति; संस्कार; परिवार और परम्परायें बनी रहेगी। स्वामी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ेगे तो व्यस्त रहते हुये भी मस्त रहेंगे; स्वस्थ रहेंगे और आत्मिक शान्ति का अनुभव करेंगे और यही तो सैलानियों के लिये उत्तराखण्ड का वरदान है।’’

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पूरे विश्व में एक अभियान शुरू किया है जिसके अन्तर्गत लोग भारतीय संस्कृति, संस्कार और गंगा की संस्कृति से जुडे और दूसरों को भी जोड़े। इसके अनेक उदाहरण प्रतिदिन परमार्थ गंगा तट पर देखे जा सकते है। नवविवाहित रूस्लान और वेलोवाइवा ने कहा कि ’’पूज्य स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में रूस से ऋषिकेश आकर विवाह करना हमारे लिये ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है।

उन्होने कहा कि हमारे नये जीवन की शुरूआत पर आशीर्वाद स्वरूप पहला तोहफा स्वामी जी महाराज द्वारा प्रदान किया दिव्य रूद्राक्ष का पौधा है। हम माँ गंगा के तट से संकल्प लेकर जायेंगे कि जहां भी जायेंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं वृक्षारोपण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनायेंगे।’’ इस अवसर पर परमार्थ गंगा तट पर अनेक देशी-विदेशी सैलानी, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार और आचार्यगण उपस्थित थे।

')}
चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article kedarnath मात्र 15 दिनों में केदारनाथ में ढेड़ लाख श्रधालुओं की हाज़िरी, डीएम रुद्रप्रयाग पैदल पहुंचे केदारनाथ लिया यात्रा का जायजा
Next Article dehradun क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों ने किया देहरादून क्रिकेट स्टेडियम का दौरा, पिच पूरी तरह तैयार लेकिन पाई गई ये कमी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate