मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के तहसील चाकीसैंण के ग्राम रोखड़ा निवासी स्व. दिलवर सिंह के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के दंगो में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिलवर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। बता दें कि 24 फरवरी को दिल्ली के शाहदरा में दंगाइयों ने बेकरी की दुकान में आग लगा दी थी जिसमे दिलवर सिंह की मौत हो गई। दिलवर 19 साल का था दो साल पहले 12वीं की परीक्षा के बाद वो रोजगार के लिए दिल्ली चला गया, वो बेकरी में काम करने लगा, अपनी छोटी सी नौकरी से वह परिवार और खुद का खर्चा चला रहा था, परिवार ने सोचा भी नहीं था कि कभी उनको यह मनहूस घड़ी भी देखनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली दंगे में जिन्दा जलाये गए दिलवर के परिजनों को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता
Leave a comment
Leave a comment