देहरादून : प्रदेश में कई PCS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए गए हैं। सोमवार देर शाम शासन ने PCS अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की है। जिसमे कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी बदली गई है।
PCS उदय राज सिंह को अपर सचिव गन्ना चीनी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। उदयराज सिंह के पास अपर सचिव पेयजल नमामि गंगे ग्रामीण विकास निदेशक स्वजल मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और प्रभारी प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम की जिम्मेदारी है।
पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र कांडपाल को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। वे संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
पीसीएस अधिकारी बंसीधर तिवारी महनिदेशक, विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी जय भारत सिंह को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार से हटाकर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन/नजूल) उधमसिंह नगर बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल से अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी लेकर उनको बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया। है।
पीसीएस अधिकारी दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा का पदभार दिया गया है।
पीसीएस अधिकारी कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली से हटाकर डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी दयानन्द सरस्वती को उपमेलाधिकारी कुम्भ से हटाकर नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है।
देहरादून के डिप्टी कलेक्टर के पद पर PCS विनोद कुमार को नियुक्त किया गया है। उन्हें डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद से हटाया गया।
राकेश चंद तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर से हटाकर ऊधमसिंहनगर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया।
बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से हटाकर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।