उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक परिवार आपदा का शिकार हो गया। जनपद के बिण ब्लॉक के मटियानी चैसर गांव निवासी 27 वर्षीय खुशाल नाथ उनकी पत्नी, 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी मकान के मलबे में दब गए।
आधी रात को आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने मलवे से परिवार के लोगों को बाहर निकला, इमरजेंसी सेवा और पुलिस की मदद से मलवे में दबे चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने खुशाल उनके बेटे धनंजय और बेटी निकिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी निधि घायल हो गई। उनके पैरों में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है, कमरे में दीवार की ओर सोए होने से महिला बच गई। खुशाल नाथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, ग्रामीणों ने सरकार से उनकी पत्नी को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।
घटना सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है, मौके पर कई अधिकारियों में मौके का मुआवना किया है। फिलहाल शासन द्वारा खतरे में रह रहे तीन परिवारों को अन्य जगह शिफ्ट किया है।