Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: लॉकडाउन में बनी रोड़ पर बढ़ा विवाद, हमारा तुम्हारा जंगल के बीच फंसी बैचारी सड़क
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > लॉकडाउन में बनी रोड़ पर बढ़ा विवाद, हमारा तुम्हारा जंगल के बीच फंसी बैचारी सड़क
Uttarakhand News

लॉकडाउन में बनी रोड़ पर बढ़ा विवाद, हमारा तुम्हारा जंगल के बीच फंसी बैचारी सड़क

September 27, 2020 9:32 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: लॉकडाउन में बनी एक आत्मनिर्भर सड़क दो गांवों के बीच विवाद का बड़ा कारण बन गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जखोली ब्लॉक के धरियांज गांव के युवको ने लॉकडाउन में अपने गांव के लिए सड़क बनाई थी। उस समय पडोसी गांव मुन्नादेवल से विवाद हो गया था। विरोध में मुन्नादेवल वालों ने सड़क पर पेड़ लगा दिए थे। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी चर्चित रहा और लोगों ने मुन्नादेवल गांव के इस तरह के विरोध को पडोसी गांव होने के नाते और आज के दौर के हिसाब से गलत बताया था।

हालांकि धरियांज गांव के युवको ने इस सड़क को बिना किसी प्रशासन की मदद से बनाया, उनका कहना था कि सड़क का सर्वे पहले ही हो चूका था लेकिन वन विभाग और मुन्नादेवल गांव के विरोध के चलते इस सड़क पर ग्रहण लग गया। लॉकडाउन के समय ग्रामीणों ने खुद अपने गांव तक सड़क बनाने का फैसला किया। बिना किसी पेड़ काटे तीन किमी लम्बी सड़क भी बना डाली। अब यही सड़क बड़े विवाद की तरफ बढ़ रही है।

धरियांज गांव के निवासी विकास रौथाण ने बताया कि ‘सड़क के अभाव में उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्य गांवों से सड़क संपर्क स्थापित होने से हम काफी उत्साहित थे हमने इसलिए प्रशासन से मुखर होकर यह सड़क बनाई ताकि हमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा के मौके मिल सकें। हमें लगा कि खुद सड़क बनाना अधिकारियों की ओर से दिखाई जा रही उदासीनता का माकूल जवाब साबित होगा लेकिन पडोसी गांव का इतना बड़ा विरोध हमें झेलना पड़ेगा हमें पता नहीं था’ सड़क बनने के बाद मामला थोड़ा शांत भी हुआ था, गांव तक गाड़ियां भी जाने लगी थी लेकिन एक बार फिर शनिवार को मुन्नादेवल गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर एक बार फिर पौधरोपण का काम शुरू कर दिया, जिससे एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है।

दरअसल, मुन्नादेवल गांव का कहना है कि यह जगंल हमारा है और हम अपने जंगल में कुछ भी कर सकते हैं। हमने अपनी मेहरबानी से तुम्हे रास्ता दे रखा है, फिर सड़क की जरूरत नहीं है हम अपने जंगल से सड़क जाने ही नहीं देंगे। अभी भी दोनों गाँवों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ धरियांज गांव के युवकों ने आत्मनिर्भर सड़क बनाकर अपने गांव को विकास की राह पर जोड़ने का काम किया तो वहीं, मुन्नादेवल गाँव के लोगों को यह मंजूर नहीं, दोनों गांवों के बीच जल-जंगल का एक समझौता भी इस विवाद का कारण बताया जा रहा है। धरियांज के निवासियों ने बताया कि साक्ष्यों के हिसाब से ये एक सार्वजनिक गौचारण भूमि है जिसको 1988 में दोनों गावो की सहमति से घोषित किया गया था बाद में हमारा-तुम्हारा जंगल की बात कहकर विवाद रहा लेकिन इस हमारे-तुम्हारे जंगल के बीच फंसी बैचारी आत्मनिर्भर सड़क अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है।

कहने को तो सड़क गांव के विकास की बुनियाद बतायी जाती है लेकिन यह गांव अपनी इस बुनियादी सुविधा के लिए आज भी तरस रहा है। धरियांज गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अब हम इस मामले में बड़ा आंदोलन करेंगे। हमने इस मामले में मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, स्थानीय प्रशासन तो हमारी मदद को तैयार नहीं है। पेड़ नहीं काटने के बाद भी वन विभाग ने जुर्माना तक लगा डाला, हमने वही भी भर दिया। हम सड़क के लिए 74 सालों से सरकार की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं हर आखिर कब तक हमें वो बुनियादी सुविधा मिलेगी जिसका ख्वाब हमारे दादा-परदादा ने देखा था और आज हम भी देख रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत हमने अपने गांव में सड़क बनाकर कर दी है हम चाहते हैं कि सरकार हमारी इस सड़क को मंजूरी देकर हमें प्रोत्साहित करे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आज प्रदेश में 764 नए मामले, देहरादून में मिल रहे सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज
Next Article आई.एम.ए. में प्रतीक्षित दो अण्डर पास का रक्षा मंत्री ने किया शिलान्यास
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate