उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 764 मामले आए हैं। देहरादून में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं आज देहरादून में 241 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। इसके बाद हरिद्वार में 139, उधमसिंह नगर में 89 और पौड़ी गढ़वाल में 90 मरीज मिले हैं। पूरे राज्य में मिलाकर कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 47045 हो गए हैं। आज 813 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 35462 है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10799 है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में 08 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह अब तक राज्य में 574 लोगों मृत्यु हो चुकी है। राज्य रिकवरी दर बढ़कर 75.38% हो गयी है। उत्तराखंड में कंटेनमेंट जोन 481 है। देखिए रिपोर्ट-