भाजपा के नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आज दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने उत्तराखंड व दिल्ली के गणमान्य व्यक्तियो से भेट कर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। सभी ने बंसल जी को राज्य सभा सांसद बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का इस हेतु आभार एवं अभिनन्दन किया।
इसके बाद नरेश बंसल जी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी से भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया। दोनो के बीच उत्तराखंड व देश से समबन्धित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं एवं माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने सांसद बंसल को मार्ग दर्शन दिया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।उत्तराखंड को सैन्य धाम व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं एवं माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार ने उनके जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।