देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किये गए हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा हिमाचल में मामला सामने आने के बाद बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया गया है। विशेष सतर्कता के साथ सभी डैमों, जलाशयों पर निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही फ़्लू से प्रभावित राज्यों से मुर्गा आदि की खरीद पर रोक लगा दी है। अगर आपको भी कोई पक्षी मृत अवस्था में पाया जाता है तो आधे घंटे के अंदर ही वन विभाग को सूचित करें।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वन प्रभागों को बर्ड फ़्लू से अलर्ट और सतर्क रहने के आदेश दिए है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस फ़्लू से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि यह फ़्लू पक्षियों से इंसानों में भी फ़ैल सकता है इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।