एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आ गया है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि केदारनाथ में भी मौसम खराब हो गया है। केदारनाथ में दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण कुछ समय तक हेलीकाप्टर सेवाएं भी उड़ाने नहीं भर पाई। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से मौसम के मिजाज बदल गया है। केदारनाथ के साथ ही निलचे क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
बारिश के कारण तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारघाटी में भी मौसम खराब होने के कारण हेली सेवाओं की उड़ानों पर रोक लग गई। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख पार पहुंच गई है। भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद डेढ़ लाख तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिये हैं। पिछले दिनों मौसम खराब होने के कारण कुछ हद तक यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से यात्रा ने तेजी पकड़ दी है।
केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या प्रत्येक दिन दस हजार पार पहुंच रही है। यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे से यात्रा पड़ावों पर व्यापार कर रहे व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। तीर्थ यात्री पैदल मार्ग, घोड़े-खच्चरों के साथ ही हेलीकाप्टर सेवा से बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने दो दिनों तक केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केदारनाथ में संचालित हो रही प्रत्येक दुकान का निरीक्षण भी किया। कई दुकानों में एक्सपायरी डेट का सामान भी पाया गया, जिसे जिलाधिकारी के आदेश के बाद हटाया गया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ यात्रा का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गौरीकुंड पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने घोड़े-खच्चर और पैदल मार्ग से बाबा के दर्शनों के लिये पहुंच रहे यात्रियों से स्वयं यात्री बनकर बात की। जिलाधिकारी ने केदारनाथ मंदिर से लेकर पैदल मार्ग तक संचालित होने वाली दुकानों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद कई दुकानों में एक्सापायरी डेट का सामान भी पाया गया।
जिसे जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद हटाया गया। जिलाधिकारी ने केदारनाथ में यात्रियों के लिये खाना बनाने वाले गढ़वाल मंडल विकास निगम की कैंटीन का निरीक्षण भी किया। गढ़वाल मंडल विकास निगम को यात्रियों के लिये सही खाना परोसने के निर्देश दिये गये। केदारनाथ में लगने वाले भंडारे का भी डीएम ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केदारनाथ में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये। यात्रियों को सही समय पर हर सुविधाएं मिलनी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिये। बेहतर से बेहतर सुविधाएं यात्रियों को मिलनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि घोड़े-खच्चर वालों पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं होनी चाहिये। जिलाधिकारी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मंगेष घिल्डियाल केदारनाथ आने वाले यात्रियों से यात्री बनकर बातचीत की और पैदल मार्ग पर उन्हें होने वाली परेशानियों को जाना। ')}