उत्तराखंड को ना जाने किसकी नजर लग गई है कि दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। जून के महीने में दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड बना तो जुलाई का महिना आते-आते कई जिंदगियां ले गया। कोटद्वार में एक मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिसमे कई लोगो को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है। आज बड़ी बस दुर्घटना के साथ-साथ उत्तराखंड में दो मैक्स वाहन भी दुर्घटना का शिकार हुई।
दूसरा मैक्स वाहन चमोली के जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ यहां करछों मोटर मार्ग पर एक मैक्स ढाक से लगभग 6 किमी उपर जोशीमठ से सवारी ले कर जा रहा था। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गया। जिसमे 3 लोग जख्मी हो गए। वहीं बीती साम हल्द्वानी लौट रही एक बस खाई में गिरने से बाल बाल बाच गई थी। बता दें कि आज पौड़ी के धुमाकोट में बड़े हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 10 घायल हो गए थे। लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। ')}