देहरादून: शनिवार शाम को घोषित गणतंत्र दिवस सम्मान सूची में उत्तराखंड के तीन व्यक्तियों के नाम हैं, जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। हिमालयी पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (HESCO) के संस्थापक 64 वर्षीय प्रसिद्ध पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
जोशी को 2006 में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। जोशी ग्रामीण तकनीक केंद्रित विकास के कार्यक्रम, पर्वतीय समुदायों केसंसाधन केंद्रित आर्थिक सशक्तीकरण को प्रयास, स्थानीय संसाधन केंद्रित व्यवसाय, घराट संगठन, फल केंद्रित संगठनों का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।
राज्य से पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में 66 वर्षीय कल्याण सिंह रावत जो कि चमोली जिले के कर्णप्रयाग से सेवानिवृत्त सरकारी जीव विज्ञान शिक्षक हैं, जिन्होंने मैती अनंदोलन शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके तहत राज्य भर में पांच लाख से अधिक पौधे लगाए गए थे।
दूसरा पद्म श्री अवार्ड गया 82 वर्षीय प्लास्टिक सर्जन डॉ. योगी एरोन को। देहरादून में सहस्त्रधारा रोड में अपने ‘योगीज हेल्पिंग हैंड’ क्लिनिक में लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ सबसे महत्वपूर्ण सर्जरी की है। उन्हें पद्म श्री के लिए चुना गया है।
')}