पूरी दुनिया में कोरोना वायरस CORONA VIRUS की दहशत फैली हुई है, चीन ने कोरोना पर काबू जरुर पा लिया है लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। अब तक पूरी दुनिया में 1,82,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसका आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई देशों ने अपनी देश की सीमा को सील कर दिया है और अपने देश के नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।
कोरोना वायरस से अब तक विश्व में 7100 से अधिक मौतें
कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार तेजी आ रही है अब हर दिन 400 से अधिक मौतें हो रही है। वैश्विक स्तर पर इस विषाणु से संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा अब 7100 के पार हो गया है। विभिन्न आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा की गई गणना से यह सूचना प्राप्त हुई है। स्पेन के फुटबॉल कोच फ्रांसिस्को गारसिया(21) की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। वहीं इटली में एक दिन में 349 मौतें हुई और अब वहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2,158 हो गई है, जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 28,000 के आंकड़े को पार कर गई है।
भारत में 127 मामलों की पुष्टि, तीन की मौत-
भारत के 15 राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 127 हो गई है। एक दिन में 13 नए मामले सामने आये हैं। महाराष्ट्र में 39 लोग संक्रमित हैं जोकि देश में सबसे ज्यादा है। उत्तरप्रदेश नोएडा से दो नए मामले सामने आये हैं। महाराष्ट्र में मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 64 साल के मरीज की कोरोना वायरस (COVID-19) से मौत की सूचना है। भारत में अभी तक कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत कर्नाटक और दूसरे की दिल्ली में हुई थी। भारत ने आज अफगानिस्तान, फिलीपींस, मलयेशिया के यात्रियों पर 31 मार्च तक भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है। नेपाल, बांग्लादेश की सीमा को भी पूरी तरह शील कर दिया गया है।
राज्य | कुल संख्या | मौत |
महाराष्ट्र | 39 | 1 |
केरल | 24 | 0 |
यूपी | 15 | 0 |
हरियाणा | 14 | 0 |
कर्नाटक | 8 | 1 |
दिल्ली | 7 | 1 |
राजस्थान | 4 | 0 |
लद्दाख | 4 | 0 |
तेलंगाना | 4 | 0 |
जम्मू-कश्मीर | 3 | 0 |
तमिलनाडु | 1 | 0 |
पंजाब | 1 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 1 | 0 |
ओडिशा | 1 | 0 |
उत्तराखंड | 1 | 0 |
पाकिस्तान में पहली मौत-
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आने के बाद पहली मौत की खबर आ रही है अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनखवा, सिंध, बलूचिस्तान, गिलगिट बाल्टिस्तान, इस्लामाबाद और पंजाब प्रांत में कोरोना वायरस के 131 मामले सामने आये हैं। यहां कुल मामले अचानक से 186 हो गए हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कोरंटाइन हुए–
देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अपने घर पर 14 दिनों के लिए कोरंटाइन रहेंगे। सोमवार को दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध कोरोना वायरस मरीज से मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है। प्रभावित मरीज एकदम स्वस्थ है और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
')}