चमोली जिले के तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर आने के कारण ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी क्षति पहुंची है। अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए जोशीमठ क्षेत्र में दहशत का माहौल है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही चमोली पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गंगा किनारे रह रहे लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। फिलहाल नजदीकी इलाकों को अलर्ट किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि सभी लोग जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पौड़ी डीएम धीराज सिंह ने धारी देवी के पास बने बांध से पानी छोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीनगर में नदी वाले इलाकों में रहे लोगों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
देहरादून के चमोली जनपद में ऋषिगंगा नदी पर बन रहा हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटा। 24 मेगावाट का प्रोजेक्ट है निर्माणाधीन, कई मजदूरों के बहने की आशंका। बताया जा रहा है हिमखंड टूटने के बाद नदी में बाढ जैसे हालात पैदा हुए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट। @JagranNews pic.twitter.com/HxWcM0ayae
— amit singh (@Join_AmitSingh) February 7, 2021