22 दिसम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल के गाँव बगड़ में एक बुजुर्ग महिला सावित्री देवी उम्र-78 वर्ष की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी, थानाध्यक्ष पैठाणी, चौकी प्रभारी पाबौ पुलिस बल के मौके पर पहुचकर तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पुत्र बलबीर सिंह ने कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माता जी सावित्री देवी की हत्या कर, घर से गहने व नगदी चोरी कर ली।
प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0सं0- 52/2021 धारा 394/302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवंत चौहान द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी श्री विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर 23 दिसम्बर को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त नवीन रावत को पाबौ से सतपुली जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नोयडा में मजदूरी का काम करता है, जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। जो कि घटना से एक दिन पूर्व जंगल के रास्ते से अपने गाँव बगड़ आया। अभियुक्त उपरोक्त को पहले से पता था कि उसकी बुजुर्ग दादी (मृतिका) घर में अकेली रहती है। जिसके चलते उसने दिन में मौका पाकर घर में लूट के इरादे से घुसा| इस दौरान बुजुर्ग महिला सावित्री देवी द्वारा उसे रोका गया। जिसके बाद उसने सामने पड़े डण्डे से सावित्री देवी के सर पर वार कर लूट करके फरार हो गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।