देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। 21 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। वही आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार अब सूचना विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कई अधिकारियों के पर कतर दिए गए हैं तो कई को अच्छा काम करने का इनाम दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव पद से पंकज पांडे की छुट्टी कर दी गई है राधिका झा को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। वही राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की भी जिम्मेदारी संभालेंगी, तो मीनाक्षी सुंदरम सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही कई बड़े नौकरशाहों को मुख्यमंत्री धामी ने हल्का कर दिया है। देखिए पूरी लिस्ट पर-
उत्तराखंड : 21 आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग, स्वास्थ्य सचिव पद से पंकज पांडे की छुट्टी
Leave a comment
Leave a comment