भारत की स्टार वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नेच राउंड में 88 और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा सहित कुल 201 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। यह भारत का 22वें राष्ट्रमंडल खेलो में पहला स्वर्ण पदक है। क्लीन एंड जर्क राउंड में 105 किग्रा के साथ मीराबाई ने शुरुआत करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
मॉरिशस की मैरी रानईवोसोआ 172 किग्रा ( 76 और 96) उठाकर दूसरे पायदान पर रहीं और लगातार दूसरी बार रजत पदक पर कब्जा किया। कनाडा की हन्नाह कमिन्सकी कुल 171 किग्रा( 74 और 97) भार उठाकर तीसरे पायदान पर रहीं और कांस्य पदक पर कब्जा किया।
राष्ट्रमंडल खेलों में जीता दूसरा गोल्ड और तीसरा पदक-
27 वर्षीय मीराबाई चानू का यह राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरा पदक है। उन्होंने साल 2014 में ग्लासगो में 48 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने गोल्डकोस्ट में 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई ने 49 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता था और अब इसी भारवर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है।