पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में शुक्रवार को बिनक गांव के पास एक मैक्स 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मैक्स सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। मैक्स यमकेश्वर के कांडी से ऋषिकेश आ रही थी। हादसा बिनक गांव के पातली के पास हुआ।
घायलों के मुताबिक दोनों गाड़ी काफी तेज गति में थी जिस कारण मैक्स का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद रेश्क्यु चलाया गया जिसमे पुलिस और स्थानीय लोग सामिल थे आनन-फानन में घायलों को ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया गया लेकिन रास्ते में ही 27 वर्षीय संतोष बडोला पुत्र दिनेश चंद्र बडोला निवासी ग्राम पंचूर ने दम तोड़ दिया। मैक्स में दिनेश चंद्र बडोला का पूरा परिवार शामिल था। संतोष के 2 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
वहीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है जबकि 5 घायलों को एम्स अस्पताल में रेफर किया गया। कुछ लोगों को यमकेशर अस्पताल में भर्ती किया है।
घायलों में खुशीराम जखमोला(65) पुत्र महेशानंद जखमोला व उनकी पत्नी बसंती देवी(63) निवासी गडकोट मांडलू, द्वारीखाल।
कांती देवी(45) पत्नी रविंद्र कुकरेती निवासी ग्राम मागथा यमकेश्वर,
सोनप्रिया(27) पत्नी संतोष बडोला निवासी ग्राम पंचुर, यमकेश्वर,
राजेंद्र प्रसाद(53) पुत्र गोविंद राम निवासी ग्राम तुन्ना, भृगुखाल, यमकेश्वर
नितिन(19) पुत्र देशराज निवासी बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, यूपी शामिल हैं।
मैक्स चालक संजय नेगी(35) पुत्र किशन सिंह नेगी निवासी ग्राम बिथ्याणी, यमकेश्वर
सागर जोशी (16) पुत्र सुनील जोशी निवासी कुकरेतीधार, यमकेश्वर
कुसुम कंडवाल (43) पत्नी अशोक कंडवाल निवासी भड़ैत, कांडाखाल, यमकेश्वर
सिमरन सेमवाल (11) पुत्री अनिल सेमवाल,
साधना जोशी (41) पत्नी सुनील जोशी निवासी कुकरेतीधार, यमकेश्वर
जगदीश सिंह (65) पुत्र भोल सिंह निवासी ग्राम तिमल्याणी, यमकेश्वर
मदनलाल (72) पुत्र बालक दास निवासी कांडी। ')}