चमोली : जनपद चमोली में अवैध कीड़ा जड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध कार्यों एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया आ रहा है।
इसी क्रम में 26 जुलाई को क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में कोतवाली चमोली द्वारा चैकिंग के दौरान नंदप्रयाग से 02 किमी. आगे सोनला की तरफ अभियुक्त भरत सिंह पुत्र सोणीयां सिंह निवासी ग्राम सुतोल थाना व जनपद चमोली, उम्र–42 वर्ष को 290 ग्राम अवैध कीड़ाजड़ी (यारसा गंबू) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 31/2021 धारा 26(छ)/41/42 वन अधिनियम व 3/28 उ. इ.ल. व वन उपज अधिनियम नियमावली 2012 पंजीकृत किया गया है। चमोली पुलिस ने बताया कि अवैध कार्यों एवं तस्करी के विरुद्ध जनपद में लगातार पुलिस अभियान चला रही है।