राज्य सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। 24 आईएएस अफसरों समेत कुल 35 अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया है या स्थानांतरण किया गया है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। कुमाउं कमिश्नर सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का कमिश्नर बनाया गया है व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल का दायित्व हटाकर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है।
ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
- अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति एवं सूचना प्रौद्योगिकी वापस लिया गया है।
- सचिव अमित नेगी को सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा वापस लिया गया है।
- सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस आरईएपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई हैै।
- सचिव सैलेश बगोली को सचिव आबकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सचिव नितेश कुमार झा को सचिव तकनीकी शिक्षा की अतिक्ति जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सचिव सचिन कुर्वे को सचिव आबकारी की जिम्मेदारी से हटाकर ग्रामीण निर्माण विभाग की नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सचिव श्रीमती सौजन्या से उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
- सचिव हरबंश सिंह चुघ से सचिव श्रम एवं अध्यक्ष भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
- सचिव श्री पुरषोत्तम को सचिव राजस्व के पद से अवमुक्त किया गया। यह जिम्मेदारी अब सचिव रविनाथ रमन को दी गई है।
- आईएएस विजय कुमार को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फ़ोर्स डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को परिवहन सचिव के पद से अवमुक्त किया गया है। यह पद प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। दीपेंद्र तकनीकी शिक्षा व आयुक्त परिवहन से मुक्त हो गए हैं।
- अपर सचिव नितिन भदौरिया आयुक्त आबकारी बनाया गया है।
- अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया से संस्कृति, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उकाडा व महानिदेशक संस्कृति हटा दिया गया है।
- डॉ. अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक बनाया गया ,
- श्री आनंद श्रीवास्तव को परियोजना प्रबंधक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
- सचिव सूचना रणबीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी के अतिरिक्त पद वापस लेकर उन्हें संस्कृति, धर्मस्व, महानिदेशक संस्कृति, आयुक्त परिवहन का जिम्मा दिया गया है।
- श्री सुमन सिंह वल्दिया से अपर सचिव राजस्व हटाकर उन्हें अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया।
- अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से समाज कल्याण एवं आयुक्त नि:शक्तजन हटाकर अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई।
- सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक, व मदरसा शिक्षा परिषद व प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम हटाकर अपर सचिव बाल विकास एवं सामान्य प्रशासन का जिम्मा दिया गया है।