उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे राज्य के 11 वें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। वे दो बार विधायक रह चुके हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है। धामी का जन्म साल 16 सितंबर, 1975 को राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की तहसील डीडीहाट के टुण्डी गांव में हुआ था। उनके पिता सेना में सूबेदार थे। धामी भले ही पिथौरागढ़ के हों लेकिन वह खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताते हैं। आर्थिक आभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में पीजी और एलएलबी की शिक्षा पूर्ण की है। सन 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया है। इसी दौरान अलग-अलग दायित्वों के साथ-साथ प्रदेश मंत्री के तौर पर लखनऊ में हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में संयोजक एवं संचालन कर प्रमुख भूमिका निभाई। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद धामी सीएम भगत सिंह कोश्यारी के सलाहकार रहे। सन 2002 से 2008 तक छः वर्षो तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित करके अनेकों विशाल रैलियां और सम्मेलन आयोजित किए। पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया था। अब उन्हें उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने 03 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सायद उन्होंने कभी यह सोचा भी नहीं होगा कि वे कभी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं इस बार चुनौतियां ज्यादा हावी हैं, अगर अगले कुछ महीनों के कार्यकाल में वे प्रदेश को सही दिशा में ले जाते हैं तो राज्य के यह अवसर शुभ माना जायेगा।
संक्षिप्त परिचय-
- नाम- पुष्कर सिंह धामी
- उम्र- 46 साल
- विधान सभा का नाम- 70 विधान सभा क्षेत्र, खटीमा
- माता का नाम- श्रीमती विश्ना देवी
- पत्नी का नाम : श्रीमती गीता धामी
- शैक्षिक योग्यता : (क) शैक्षणिक योग्यता – स्नातकोत्तर
- (ख) व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर
- जन्म तिथि : 16.09.1975
- राजनितिक दल का नाम : भारतीय जनता पार्टी