बीजेपी ने आखिर अपना दृष्टि पर जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपनी घोषणा पत्र में लोक लुभावने वादों को प्रमुखता दी है। जिसमें उन्होंने गरीबों को, महिलाओं को और किसानों को प्रमुखता दी है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर कुछ वादे किये गए हैं जहाँ भी संभव हो उस जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया गया है। बीजेपी ने अपने दृष्टि पत्र में चारधाम परियोजना का विस्तार करने और मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी देने का वादा किया है। किसानों के लिए पीएम किसान निधि के मिलने वाले सालाना 6000 रूपये में 2000 रूपये सीएम किसान सम्मान निधि के रूप में अतिरिक्त दिए जाएंगे। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना के तहत प्रशिक्षु बेरोजगार युवाओं को 3000 प्रतिमाह दिए जायेंगे। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने को लेकर काम किया जायेगा। सभी गरीब घरों में साल में तीन सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे, निर्धन परिवार की महिला मुखिया को सहायता राशि दी जाएगी। महिला सहायता समूहों के लिए विशेष कार्य किये जाएंगे, 500 करोड़ का कोष गठित किया जाएगा। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से असंगठित मजदूरों और गरीबों को 6000 पेंशन दी जाएगी, बीमा कवर भी मिलेगा। भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाने का भी वादा किया है।
हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाने के लिए मिशन मायापुरी के तहत कार्य किये जायेंगे। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे। पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सभी तरह की हथियार और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक में अमूल जैसी सहकारी डायरी समितियों का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा लव जिहाद कानून को और अधिक कठोर किया जायेगा और आरोपी को 10 साल कठोर कारावास का प्रावधान किया जायेगा। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी। युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए मदद दी जाएगी। 45 नए स्पाट टूरिज्म विकसित किये जायेंगे। पूरा घोषणा पत्र पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल पेपर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं- टेलीग्राम चैनल रैबार उत्तराखंड