नैनीताल के छतौला गांव में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, छतौला गांव निवासी सुरेश राम (34) पुत्र बहादुर राम ने करीब चार दिन पहले बोलेरो यूके 04 टीए 9858 खरीदी थी। आज वे स्वजनों के साथ छतौला रोड से अपने गांव की ओर रवाना हुआ। वाहन चालक सुरेश गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। जिसके बाद बोलेरो असंतुलित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई की ओर पलट गई। दुघर्टना की आवाज सुन आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। एक-एक कर वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया सभी घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने वाहन चालक सुरेश व उसकी चार वर्षीय भतीजी पीहू पुत्री कपिल चंद्र को मृत घोषित कर दिया।