Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा, लेकिन डायट संघ प्रशिक्षितों का धरना रहेगा जारी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा, लेकिन डायट संघ प्रशिक्षितों का धरना रहेगा जारी
Uttarakhand News

शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया अपना वादा पूरा, लेकिन डायट संघ प्रशिक्षितों का धरना रहेगा जारी

September 1, 2021 6:04 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : राज्य के सबसे चर्चित प्रकरण प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के विवादों का सिलसिला अब खत्म होने को है, डायट संघ प्रशिक्षितों में आज खुशी की लहर है। विगत 27 दिनों से निदेशालय में दिन रात के क्रमिक अनशन पर धरनारत डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय में 01 सितंबर को होने वाली सुनवाई में पैरवी महाधिवक्ता द्वारा की जाएगी। काफी समय से लंबित प्राथमिक शिक्षक भर्ती के केस की राज्य सरकार की ओर से पैरवी महाधिवक्ता द्वारा करे जाने पर डायट संघ में खुशियों की लहर है।

शिक्षा मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करने गए संघ प्रशिक्षितों व मीडिया के समक्ष माननीय अरविंद पांडेय जी ने बताया कि डायट डीएलएड प्रशिक्षित भावी शिक्षक हैं जो विभागीय परीक्षा व प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर विद्यालय में जाने हेतु पूर्ण रूपेण योग्य हैं। कोर्ट केस के निर्णय उपरांत इन प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 को 20 दिनों में पूरा कर इन बच्चों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। हमारी सरकार शिक्षा व शिक्षकों की प्रति अतिसंवेदनशील है जिसके चलते ये भर्ती हमारी सरकार ही पूरी कराएगी। मेरी शुभकामनाएं सदैव इन बच्चों के साथ है।

इसके उपरांत डायट संघ का प्रतिनिधि मंडल प्राथमिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल जी का आभार व्यक्त किया, उनके द्वारा संघ को आश्वासन दिया गया कि आने वाले कुछ दिनों में आप सभी लोग अपने अपने विद्यालयों में सेवाएं दे रहें होंगे। शिक्षक भर्ती का सबसे बड़ा रोड़ा अब हट चुका है। भर्ती प्रक्रिया शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी।

इसके बाद डायट डीएलएड संघ के प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने बताया कि संघ द्वारा जिन मांगों के पूरे करने के बाबत धरना किया जा रहा था उनमे से एक मांग को सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया जिससे संघ में हर्ष उल्लास का माहौल है। हमें न्यायालय के निर्णय व महाधिवक्ता की पैरवी पर पूर्ण विश्वास है कि अंततः जीत सत्य की ही होगी।।

हम शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि उन्होंने अपना किया हुआ वादा पूर्ण किया। माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर डायट संघ आगामी धरना नीतियां निर्धारित करेगा परंतु आज से क्रमिक अनशन व रात्रि धरना की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की जाती है। केवल दिन का धरना ही भर्ती पूरी होने तक जारी रहेगा।।

बता दे कि डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने दिसम्बर 2019 में अपना 2 वर्षीय विभागीय प्रशिक्षण राज्य की 13 डायट से पूर्ण किया था। जिसके बाद से संघ लगातार शासन व प्रशासन पर अपनी नियुक्ति को लेकर गुहार लगाता रहा परंतु विभाग के ढीले रवैये और न्यायालय में अन्य संगठनों द्वारा डायट वाद के चलते प्राथमिक शिक्षा भर्ती में डायट संघ निर्विवादित होने के बावजूद भी बेवजह पिस रहा था और लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहा हैं।

सभी तरह से परेशान होकर डायट संघ अंततः शिक्षा निदेशालय परिसर में धरना देने को मजबूर हुए और विगत 6 अगस्त से अपने पूरे संख्याबल के साथ धूप और बारिश को झेलते हुए लगातार दिन रात धरना स्थल पर डटा रहा।
अब उच्च न्यायालय से सकारात्मक निर्णय के बाद संघ में खुशियों की लहर है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्दी से जल्दी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी लेकिन संगठन ने बताया कि वे अभी धरने पर बने रहेंगे ताकि नियुक्ति की प्रक्रिया तेज गति से पूर्ण हो सके।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सिख समाज से माफ़ी मांगने के बाद यूजर्स ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछा सवाल
Next Article मुख्यमंत्री ने टनकपुर में 4275.48 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate