कैट 2019 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और उपयोगकर्ता नाम का उपयोग करके अपने कैट स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में एक बार फिर उत्तराखंड के युवाओं ने परचम लहराया है। देश की सबसे बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) में उत्तराखंड में कई छात्रों ने 99 से ऊपर परसेंटाइल हासिल किया है। जिसमे शिशिर 99.98 अंकों के साथ उत्तरखंड टॉपर रहे इसके बाद शिवम गुप्ता,
देवेश कांडपाल, अपूर्व वल्लभ, और रोहित जोशी 99 प्रतिशत से ऊपर अंक प्रतिशत लाए।
IIM CAT ने पहले घोषणा की थी कि CAT परिणाम 4 जनवरी को शाम 5:00 बजे तक घोषित किया जाएगा लेकिन यह 12 बजे घोषित किया गया। इस साल, परीक्षा देने वाले 2.09 लाख उम्मीदवारों में से 10 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सभी 10 उम्मीदवार पुरुष हैं और इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी से हैं।
टॉप टेन में 6 युवा 100 प्रतिशत आईआईटी से, 2 एनआईटी से और 1 जादवपुर विश्वविद्यालय से है। महाराष्ट्र से चार कैट टॉपर तथा तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और झारखंड को एक-एक कैट टॉपर मिला।
खास बात यह रही कि 21 उम्मीदवारों ने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन 21 उम्मीदवारों में से 19 इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी पृष्ठभूमि से हैं। कैट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, IIM लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट प्रक्रिया शुरू करेगा कैट 2019 कट ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवार फरवरी 2020 में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। कुछ कैट टॉपर के नाम नीचे दिए जा रहे हैं-
| सोमान चोरडिया | 100 |
| पैट्रिक डी’सौज़ा | 100 |
| राहुल गुप्ता | 100 |
| ऋषि मित्तल | 100 |
| राहुल मांगलिक | 99.99 |
| शिशिर | 99.98 |
| अनुमय | 99.98 |
| शिवम गुप्ता | 99.94 |
| अहसास शर्मा | 99.93 |
| देवेश कांडपाल | 99.93 |
| अभिराज हिंगे | 99.90 |
| अपूर्व वल्लभ | 99.89 |
| मिहिर ध्रप | 99.85 |
| मनीषा बर्नवाल | 99.89 |
| आर्यन सरुपरीआ | 99.89 |
| रोहित जोशी | 99.84 |
| रोनित बनर्जी | 99.8 |
| विनीत जैन | 99.77 |
| प्रीतम कुमार | 99.76 |
| बितनेश भट्टाचार्य | 99.66 |
| क्रिस्टी रंजन | 99.57 |
| मोनिशा गोयल | 99.51 |
| अविनाश सिंह | 99.48 |
| सुमन गांदे | 99.43 |
| सुप्रतीक सिन्हा | 99.35 |
| गौरव गुप्ता | 99.27 |
| एलियट एंडरसन | 99.12 |


