ठाकुराबाद जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 17 साल की नाबालिग लड़की गायब हो गई। लड़की का नाम कुमारी चंचल है और वह फिलहाल उत्तराखंड के चमोली ITI कर्णप्रयाग से गायब है। चमोली पुलिस ने नाबालिग लड़की की खोज में मदद के लिए सोशल मीडिया और जनता से भी अपील की है।
यह लड़की दो-तीन पहले बिना किसी को कुछ बताये कहीं चले गई, काफी खोजबीन के बाद भी उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चंचल का रंग गोरा, लम्बाई 04 फ़ीट 06 इंच, आँख-नाक-कान औसत हैं। उसने स्लेटी कुरता, काला सलवार और चपलें पहनी हुई हैं। उसकी उम्र 17 साल है।
यदि किसी को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी मिले तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
कार्यालय पुलिस अधीक्षक चमोली- 01372-252134
निवास पुलिस अधीक्षक चमोली- 01372-252133
कोतवाली कर्णप्रयाग- 9411112859