दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट गहरा गया है, तमाम प्रतिबंधों के बाद भी यह वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। दुनिया के 115 देशों तक पहुँच चुके कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव मामले वाले 7 देश हो चुके हैं, इटली-ईरान के बाद वायरस ने स्पेन और फ़्रांस पर कहर बनकर टूटा है। इस वायरस की वजह से इटली की जेलों में खलबली है, दंगों से जेल में कई कैदियों की जान चली गई वहीं, ईरान में कैदियों को लॉटरी लग गई। 70 हजार कैदियों को ईरान ने रिहा कर दिया।
दुनियाभर में कोरोनासंकट-
दुनिया के अलग-अलग देशों में 114,422 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। साथ ही अब तक 4027 लोगों की जान जा चुकी है। इस खतरनाक वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इटली ने अपने एक हिस्से को लॉकडाउन कर दिया है। उत्तरी इटली में लगभग 1.6 करोड़ लोग कैद हो गए हैं। इसी प्रतिबंध की वजह से इटली की जेलों में हुए दंगों में 6 कैदियों की जान चली गई। ईरान ने अपने 70 हजार कैदियों को अस्थाई रूप से रिहा कर दिया है। स्पेन का बुरा हाल है एक ही दिन में 500 से ज्यादा मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है, फ़्रांस में भी स्थिति अब काबू से बाहर दिखती नजर आए रही है यहां कुल 1412 मामले सामने आ चुके हैं।
भारत में चार नए मामले-
भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 47 हो गए हैं। पंजाब में एक मरीज सामने आया है, वह इटली की यात्रा कर चुका है। पुणे से दो मामले सामने आये हैं, इसमें पति-पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। रविवार से अब तक कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं, जिसमे महाराष्ट्र से दो और केरल, दिल्ली, यूपी, पंजाब, बेंगलुरू और जम्मू से एक-एक मामले सामने आए हैं।
देश | संक्रमित | कुल मरे | सही हुए | एक्टिव |
चीन | 80,754 | 3,136 | 59,905 | 17,713 |
इटली | 9,172 | 463 | 724 | 7,985 |
द. कोरिया | 7,513 | 54 | 247 | 7,212 |
ईरान | 7,161 | 237 | 2,394 | 4,530 |
फ्रांस | 1,412 | 30 | 12 | 1,370 |
स्पेन | 1,231 | 30 | 32 | 1,169 |
जर्मनी | 1,224 | 2 | 18 | 1,204 |
अमेरिका | 708 | 27 | 15 | 666 |
डी.प्रिंसेस | 696 | 7 | 245 | 444 |
जापान | 530 | 9 | 101 | 420 |
स्विट्जरलैंड | 374 | 2 | 3 | 369 |
ब्रिटैन | 321 | 5 | 18 | 298 |
नीदरलैंड | 321 | 4 | 317 | |
स्वीडन | 261 | 1 | 260 | |
बेल्जियम | 239 | 1 | 238 | |
नॉर्वे | 227 | 1 | 226 | |
सिंगापुर | 160 | 93 | 67 | |
ऑस्ट्रिया | 131 | 2 | 129 | |
मलेसिया | 117 | 24 | 93 | |
हांगकांग | 116 | 3 | 59 | 54 |
बहरीन | 109 | 22 | 87 |